Janral Nolej Hindi 2018 जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर 2018

Janral Nolej Hindi 2018


Janral Nolej Hindi 2018


हेल्लो friends आज के पोस्ट में मई आपको Janral Nolej Hindi 2018 जनरल नॉलेज हिंदी में 2018 की महत्वपूर्ण सवाल जवाब दिए है

 स्टूडेंट सामान्य ज्ञान क्विज बैंक (हिंदी) Student General Knowledge

जनरल नॉलेज हिंदी में 2018

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने आगामी 25 अक्टूबर से राज्य के सभी शहरों और 25 नवंबर से ग्रामीण इलाकों में पॉलिथीन थैलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने कि घोषणा की है?
उत्तर:-बिहार सरकार

2. हाल ही में किस राज्य सरकार नें गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को पेंशन योजना आरम्भ करने की घोषणा की ?
उत्तर:-असम

3. हाल ही में किस देश के फुटबॉल कप्तान माइल जेदीनाक ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सेवानिवृत्ति की घोषणा की ?
उत्तर:-ऑस्ट्रेलिया

4. हाल ही में दूरसंचार नियामक ट्राई के मुताबिक, रिलायंस जियो कमाई के लिहाज़ से किस कंपनी को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है|
उत्तर:-एयरटेल

5. हाल ही में किसके कहने पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का नाम बदलकर भारतीय डिजिटल संचार नियामक प्राधिकरण किया जाएगा?
उत्तर:-दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा

6. हाल ही में किस महिला खिलाड़ी ने डेनमार्क बैडमिंटन ओपन 2018 का ख़िताब जीता ?
उत्तर:-ताई जू यिंग (ताइवान)

7. हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को ताइक्वांडो में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया ?
उत्तर:-सोनू सूद

8. हाल ही में किसे अगले पांच वर्षों के लिए आईसीआईसीआई बैंक का नया प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त किया गया है?
उत्तर:-संदीप बख्शी

9. हाल ही में जनवरी 2019 में होने वाले अर्धकुंभ मेले से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर कौन-सा नया नाम रखा है?
उत्तर:-प्रयागराज

10. हाल ही में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (आईएसआई) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया है?
उत्तर:-लफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर

11. मेरकोम इंडिया रिसर्च के अनुसार वर्तमान में भारत में कितनी सौर उर्जा क्षमता स्थापित है?
उत्तर:-25 गीगावाट

12. हाल ही में अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर:-विलियम नोर्डहाउस तथा पॉल रोमर

13. हाल ही में युवा ओलिंपिक खेल 2018 में भारत के लिए निशानेबाजी में पहला पदक किसने जीता?
उत्तर:-मनु भाकर

14. हाल ही में भारत में पहली बार मेथनॉल बेस्ड कुकिंग इंधन का उपयोग किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर:-असम

15. हाल ही में किस राज्य नें पहली बार चाय बागानों में कार्यरत महिलाओं को मातृत्व लाभ दिए जाने की घोषणा की ?
उत्तर:-असम

16. हाल ही में भारत और जापान के बीच समुद्री युधाभ्यास “JIMEX-18” का आरम्भ किस शहर में हुआ?
उत्तर:-विशाखापत्तनम

17. हाल ही में क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और किस महिला वेटलिफ्टर को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया ?
उत्तर:-मीराबाई चानू

18. हाल ही में भारत का नया सॉलिसिटर जनरल किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर:-तुषार मेहता

19. हाल ही में जारी हुए हेनले पासपोर्ट सूचकांक में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर:-81वां

20. हाल ही में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चयनित किया गया ?
उत्तर:-एन रवि

    स्पर्धा परीक्षा जनरल नॉलेज - स्पर्धा परीक्षा तयारी

21. हाल ही में किस कम्पनी को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ गुड प्रैक्टिस अवार्ड प्रदान किया गया ?
उत्तर:-कर्मचारी राज्य बीमा कारपोरेशन

22. हाल ही में किन दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को वर्ष 2018 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई ?
उत्तर:-विलियम डी. नॉरधॉस और पॉल एम. रोमर

23. हाल ही में ट्राइब्स इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर:-मैरी कोम

24. हाल ही में उप-राष्ट्रीय सलाहकार किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर:-आर. एन. रवि

25. हाल ही में किस राज्य को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार-2018 का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ ?
उत्तर:-हरियाणा

26. हाल ही में भारत के किस केन्द्रीय मंत्री को “2018 कार्नोट प्राइज ऑफ़ कलाईमैन सेंटर फॉर एनर्जी पालिसी” से सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर:-पियूष गोयल

27. हाल ही में चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 2018 के लिए किन दो लोगों को नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया ?
उत्तर:-जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो

28. हाल ही में विंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे मैच में कौन-सा भारतीय क्रिकेटर सबसे तेज 60 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए?
उत्तर:-भारतीय कप्तान विराट कोहली

29. इसरो ने पहले स्पेस टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर को किस राज्य में लांच किया?
उत्तर:-त्रिपुरा

30. हाल ही में किस गायनेकोलाजिस्ट ने नोबेल शांति पुरस्कार 2018 जीता?
उत्तर:-डेनिस मुक्वेग

31. हाल ही में एशियन गेम्स में तीन पदक जीतने वाली किस भारतीय खिलाड़ी ने देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में एचआर ऑफिसर के तौर पर जॉइन कर लिया है?
उत्तर:-हिमा दास

32. सर्वोच्च न्यायालय ने निजी इकाइयों को आधार डाटा प्राप्त करने की आज्ञा प्रदान करने वाले आधार अधिनियम के किस सेक्शन को निरस्त किया?
उत्तर:-सेक्शन 57

33. हाल ही में जारी ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग में किस देश नें पहला स्थान प्राप्त किया ?
उत्तर:-फ़िनलैंड

34. भारत ने इंडोनेशिया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में कितने पदक जीतकर टूर्नामेंट इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ?
उत्तर:-72 पदक

35. हाल ही में किस खिलाड़ी ने बालिकाओं की IBSF वर्ल्ड अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप 2018 को जीता?
उत्तर:-कीर्तना पांडियन

36. हाल ही में नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था ने बताया कि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार किसको संयुक्त रूप से दिया जाएगा|
उत्तर:-अमेरिका के विलियम डी. नॉर्डहौस (77) और पॉल एम. रोमन (62)

37. हाल ही में एचएसबीसी की सालाना एक्सपैट रिपोर्ट के अनुसार, रहने और काम करने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा देश कौन-सा है जो पिछले चार साल से इस सूची में शीर्ष पर हैं?
उत्तर:-सिंगापुर

38. हाल ही में किस देश नें पहली बार एक साथ हाइपरसॉनिक विमान के तीन मॉडलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया ?
उत्तर:-चीन

39. हाल ही में किसने सूडान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
उत्तर:-मौतज़ मूसा अदाल्लाह

40. CSRI द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पारिवारिक व्यवसाय के मामले में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर:-3

हमे उम्मीद है आपको हमारा आज का पोस्ट Janral Nolej Hindi 2018 जनरल नॉलेज हिंदी में 2018 पसंद आय होगा अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले

ये भी पढ़े - सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर हिन्दी प्रश्नोत्तरी 2019
                 Biology Gk for Competitive exam in Hindi
                 Railway Group D Gk Question and Answer in Hindi - रेलवे ग्रुप D सामान्य ज्ञान
                 स्टूडेंट सामान्य ज्ञान क्विज बैंक (हिंदी) Student General Knowledge

0 Response to "Janral Nolej Hindi 2018 जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर 2018"

Post a Comment